
पथरिया/दमोह.पथरिया नगर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह लम्बे-चौड़े गड्ढे होने से वैसे भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी लेकिन इन दिनों उक्त गड्ढों में जल-भराव होने के कारण वाहनों चालाकों को उक्त गड्ढे मुसीबत बने हुए है और राह चलते व अन्य वाहन चालकों के लिए मुख्य सड़क के गड्ढे इन दिनों जान व माल के लिए खतरा साबित हो रहे है।मुख्य रूप से गड्ढे रेल्वे पुलिया के सामने यादव मार्केट के समीप,वंही रामपुर वाले पटेल के सामने,रेल्वे स्टेशन से तहसील की ओर,केवलारी रोड,कृषि उपज मंडी की ओर,महाकाल गैस एजेंसी के सामने,शिवनारायण नेमा के सामने,दमोह रोड गोविन्द पटेल मोहनपुर के सामने,निर्मल फैन्सी स्टोर के सामने,विश्वनाथ मडिया के समीप,शनिदेव मंदिर के सामने लंबे चौड़े गड्ढे लोगों के लिए उक्त दिनों मुसीबत बने हुए हैं।स्थानीय निवासियों,दुकानदारों बन्टू जैन,गोपी टेंट हाउस के संचालक,ओम नेमा,नरेश जैन,जगदीश पटेल,गोविन्द पटेल दुकानदारों ने बताया कि आए दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटना हमारी आंखों के सामने होती हैं उन्होंने कहा कि मुख्य सडकों से जिम्मेदार सत्तापक्ष व अन्य पार्टियों के जिम्मेदार नेता,अधिकारी कर्मचारी गुजरते है लेकिन उनके द्वारा इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है,जिम्मेदार नगरवासियों द्वारा शासन प्रशासन से अति शीघ्र गड्ढों की मरम्मतीकरण करने की माँग की जा रही है।
