
इंदौर पंढरीनाथ क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहर खा लिया. युवती का निजी अस्पताल में इलाज जारी है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. आरोपी राहुल नामक युवक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उससे पैसे ऐंठ रहा था. पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
