लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में आज होंगे अनेक कार्यक्रम, देश के जाने-माने लोग करेंगे शिरकत

ग्वालियर: लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में युवा महोत्सव के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत महानगर के पांच कॉलेज के छात्र-छात्राएं पिछले 4 दिन से वैदिक स्तर पर आदर्श गौशाला को सजाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्री वेडिंग की तैयारी की जा रही है इसमें प्राचीन काल के गांव की कला को दिखाया जा रहा है किस प्रकार एक शादी समारोह में गांव को सजाया जाता है इसी प्रकार इस गौशाला को सजाया जा रहा है इस पूरे पंडाल को गोबर एवं घास से उक्त गांव का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कुआं चूल्हा बैलगाड़ी तथा सोफा सेट आदि सभी चीज वैदिक काल के हिसाब से बनाई जा रही है।

प्रेस्टीज कॉलेज की छात्रा मिस्टी भदोरिया ने बताया कि त्रेता युग में जिस प्रकार से राम जी की शादी हुई थी उसी के आधार पर इसको सजाया जा रहा है इसको वैदिक प्री वेडिंग का नाम दिया गया है वही मध्य प्रदेश राज्य प्रबंधन संस्थान के छात्र विराज राउत ने बताया की पर्यटन का एक महोत्सव होने जा रहा है जिसके अंदर और रूरल टूरिज्म को विभिन्न प्रकार से शोकेस करने जा रहे हैं जो की अलग-अलग मंत्र चरणों के साथ होगा यह कार्यक्रम 3 घंटे का रहेगा इसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वही आदर्श गौशाला के महंत श्री ॠषिभानंद महाराज ने बताया कि यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है इस गौशाला में आज 22 जनवरी को एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है क्योंकि राम मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है इसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री राम के जीवन का हमारे अंदर क्या प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने बताया की वैदिक विवाह उसी प्रकार का भोजन आदि कार्यक्रम होंगे एक अलग ही अनुभूति कल देखने को मिलेगी।

Next Post

नगर निगम ने शुरू की स्वच्छता क्विज सीरीज

Wed Jan 22 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम और गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ ग्वालियर थीम पर आधारित स्वच्छता क्विज सीरीज की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार लाइट कंप्यूटर पर किया गया। इस स्वच्छता क्विज सीरीज का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता […]

You May Like