अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्रवाई करो: एस पी

जबलपुर: यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सोमवार को मालवीय चौक में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले कारणों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। विशेष रूप से लेफ्ट टर्न को खाली रखने हेतु निर्देशित करते हुये कहा ऐसे चौराहो, तिराहे जहां लेफ्ट टर्न चाट, फुल्की एवं फ्रूट के ठेले लगाकर अतिक्रमण किया गया है.

पर प्रभावी कार्रवाई करने एवं उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही लगाने निर्देश दिए गए, जिससे सडक़ पर आवागमन बाधित न हो। साथ ही अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त हो सके। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी मालवीय चौक अरूण पटेल एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

रेत गिट्टी सप्लाई करना है तो रंगदारी देना पड़ेगा..कहते हुए मार दी कैंची

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत गली नम्बर आठ में बदमाश ने एक युवक को यह कहते हुए कैंची मार दी कि मोहल्ले में रेत गिट्टी सप्लाई करना है तो रंगदारी देना पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि साजिद अहमद 27 वर्ष निवासी मोहरिया आजाद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाहिद […]

You May Like