फरार दुष्कर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ा

इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है. आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और सोशल मीडिया पर निगरानी के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण पिता गोविंद सिंह दांगी निवासी ग्राम जेतपुरा, थाना खुड़ैल के रूप में हुई है.

आरोपी के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही श्रवण फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लंबे समय से जारी थे, लेकिन वह लगातार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर टीम ने सक्रियता दिखाई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

दादा-पापा का ड्रीम: NEET UG में दूसरी रैंक; उत्कर्ष ने कहा मेहनत और फोकस सफलता का मंत्र

Sun Jun 15 , 2025
इंदौर: देश में दूसरी रैंक बनाने वाले इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने बताया कि मैंने रैंक को ध्यान में रखकर पढ़ाई नहीं की. केवल पढ़ाई पर फोकस किया. तैयारी के हिसाब टॉप 100 में आने की उम्मीद थी लेकिन सोचा नहीं था दूसरी रेंक आ जाएगी. इस रैंक को पाकर […]

You May Like