डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

खुजनेर। थाना प्रभारी रवि ठाकुर व पुलिस टीम ने एक आरोपी को डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से डोडाचूरा एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल 21 हजार का मशरूका जप्त किया गया है. रविवार 04 अक्टूबर को सहायक उप निरीक्षक विजय शर्मा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमनालाल पार्क के पास, पांदा धड़ला रोड खुजनेर पर एक व्यक्ति पान मसाले के झोले में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर बेचने के लिए बैठा है. सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया. इसके उपरांत पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों एवं आवश्यक विवेचना सामग्री के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँची. मौके पर एक व्यक्ति झोला लिए बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर झोला लेकर इधर-उधर जाने लगा. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम कमलसिंह पिता स्वर्गीय बलवंतसिंह माली, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डोडी, थाना जावर, जिला सीहोर बताया. स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद झोले से डोडाचूरा बरामद हुआ. इलेक्ट्रॉनिक तौल काँटे से तौल करने पर डोडाचूरा का झोले सहित वजन 6.016 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार है. आरोपी से मादक पदार्थ रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज माँगे जाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया. पुलिस द्वारा डोडाचूरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया.

Next Post

विवाद के बाद बाइक सवारों को मारी टक्कर

Mon Oct 5 , 2026
ब्यावरा। नेशनल हाईवे स्थित सिविल अस्पताल चौराहे पर सोमवार दोपहर विवाद के बाद एक कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. कार चालक ने बाइक को तीन बार टक्कर मारी. इसके बाद सडक़ पर गिरी बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया. हादसे में बाइक सवार दोनों […]

You May Like