
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद पाण्डेय ने आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। पाण्डेय ने सिंधिया को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए विस्तृत मांगपत्र सौंपा। सिंधिया ने अपेक्षित कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया है। मुलाकात के समय धर्मेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, प्रदीप तोमर आदि मौजूद थे
