सिंगरौली: कोतवाली थाना क्षेत्र के समीपी वार्ड क्रमांक 38 ढोटी में आज सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में एक युवक आ गया। जिससे मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचे। जहां युवक को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह ट्रामा सेंटर पहुंच परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़ंस बंधाने का प्रयास किया।
वार्ड क्रमांक 38 अंतर्गत ढोटी निवासी दिलीप शाह उम्र 30 वर्ष की आकस्मिक रूप से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा अचानक हुई बारिश के दौरान उस समय हुआ। जब दिलीप किसी कार्यवश बाहर निकले थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
