सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के ने उद्यानिकी तकनीकी के प्रशिक्षण के लिए 30 किसानों के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
यह सभी कृषि राजस्थान के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण करेंगे और उद्यानिकी तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इन सभी किसानों को कोटा के झालरपाटन स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय, कोटा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सिट्रस, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल बूंदी, अजमेर स्थित राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान और अजमेर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर अमरुद में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. राजहंस नर्सरी देवड़ाबाज एवं गुलाब उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्र का भ्रमण भी कराया जाएगा. इस दौरान सभी किसान फल, सब्जी, मसाला एवं पुष्प की खेती से स बधित नवीन तकनीक सीखेंगे और यह समझेंगे कि उद्यानिकी की नवीन तकनीकों को अपनाकर किस प्रकार आय में वृद्धि की जा सकती है.
