दतिया: सिंधी समाज का प्रसिद्ध व वार्षिक ज्योति स्नान महोत्सव आगामी 17 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। 11 दिवसीय महोत्सव में तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर वृहद बैठक गाड़ी खाना स्थित ज्योति मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में बताया कि ज्योति स्नान महोत्सव दतिया के लिए गर्व की बात है क्योंकि यह उत्सव पूरे भारत वर्ष में केवल दतिया में ही आयोजित किया जाता है जिसमें दतिया के अलावा पूरे भारत देश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन भाग लेने दतिया आते हैं।
बैठक में संत हजारी राम पंचायत, पूज्य सिंधु जनरल पंचायत एवं सिंधी समाज की अन्य समितियों, संगठनों एवं मंडलों के अध्यक्ष गण, पदाधिकारी एवं सदस्य गण आदि शामिल हुए। बैठक में महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी संत हजारी राम पंचायत के मुखी जगदीश रतनानी ने मीटिंग में रखी। समाज के अन्य वरिष्ठ जनों ने भी ज्योति स्नान महोत्सव को लेकर अपने विचार रखे।
