गोवंश सेवा को अपनाएं, व्यसन छोड़ें

इटारसी। हिंदू समाज को गुटका, पान व अन्य व्यसनों पर होने वाला खर्च छोड़कर गोवंश सेवा में लगाना चाहिए, ताकि गौ माता की समुचित देखभाल हो सके। यदि नगर का प्रत्येक नागरिक एक गौ माता की सेवा का संकल्प ले, तो उन्हें कचरा और पॉलिथीन खाने की मजबूरी नहीं होगी। यह विचार जोधपुर से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास गोवत्स राधा कृष्ण महाराज ने धार्मिक नगरी इटारसी में नानी बाई रो मायरो कथा के द्वितीय दिवस पर व्यक्त किए।

महाराज श्री ने कहा कि गौ माता विश्व की माता है, लेकिन हम पूजा तक सीमित रह जाते हैं और उनकी दुर्दशा से मुंह मोड़ लेते हैं। कथा में नरसी भगवान की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर घर में तुलसी लगाने का संदेश दिया। मालपानी परिवार द्वारा आयोजित इस संगीतमय कथा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Next Post

सड़क जाम पर नर्मदापुरम पुलिस का कड़ा एक्शन प्लान तैयार

Wed Dec 24 , 2025
नर्मदापुरम। विरोध प्रदर्शन के नाम पर सड़क जाम करने वालों के लिए नर्मदापुरम पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आमजन की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। चक्काजाम की घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने विशेष […]

You May Like