
बंडा। बण्डा शाहगढ मार्ग पर स्थित ग्राम रूरावन मे जानकी रमन मंदिर के महंत ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद ग्राम वासियों द्वारा गांव में ही फोर लाइन पर शव रखकर चक्का कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार महंत रूरावन के अलावा भीमकुंड जिला छतरपुर थाना बजाना आश्रम में भी महंत के रूप में आसींन थे ,वहां पर कई वर्षों से कई पदों पर रह चुके हैं, पिछले दिनों पदों को लेकर वहां के सदस्यो एवं महंत में अनबन चल रही थी, जिस कारण किसी प्रकार के वीडियो को लेकर कमेटी के सदस्य एवं शिष्य मंडल महंत को ब्लेकमेल कर रहे थे, जिस कारण महंत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। चक्का जाम पर तैनात थाना छानबीला पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जो अभी उजागर नहीं किया। सुसाइड नोट मे महंत ने आरोप लगाया है कि कमेटी के सदस्य मुझे ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग कर रहे थे, जिस कारण यह कदम उठाया गया, ग्राम वासियों की मांग है कि ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम चल रहा था।
