शराब पिलाकर युवक के साथ अश्लीलता फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने एक युवक के साथ हुए अश्लील हरकत कर वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हकरत करने वाले आरोपियों ने युवक को फोन कर बुलाया था. आरोपियों ने खुद भी और युवक को शराब पिलाकर नशे में उसके साथ जबरदस्ती हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. घटना से आहत युवक ने पुलिस में शिकायत कर दी.

अब फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अपने गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता है. बुधवार को देर रात पीडित जब अपने घर में था, इसी बीच उसके पहचान के युवक ने किसी के लिए पुलिया पर बुलाया. पीड़ित जब वहां पहुंचा तो आरोपियों ने साथ में शराब पीने की जिद कर दी. आरोपियों की बात में आकर पीडित ने शराब पी ली. इसके बाद आरोपी लड़कों ने उसके साथ आप्राकृतिक तौर पर हरकतें करते हुए उसका वीडियो बना लिया. आरोपी लड़कों ने पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर उसने इस घटना का कहीं जिक्र किया तो उसे बदनाम करते हुए जान से मार देंगे.

आरोपियों की हरकतों और धमकियों से सहमें युवक ने हिम्मत जुटा कर थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुहिम तेज चलाते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

टैंक T-55 का भव्य लोकार्पण, सिवनी को मिली नई पहचान

Thu Nov 27 , 2025
सिवनी। जिला सिवनी में राष्ट्र की सैन्य शौर्य-गाथा के प्रतीक युद्धक टैंक T-55 “War Trophy” का भव्य लोकार्पण किया गया। यह अवसर जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ललित शर्मा (शौर्य चक्र, सेना मेडल) थे। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना […]

You May Like