
नवभारत न्यूज
उज्जैन। भाजपा उज्जैन ग्रामीण मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह इंदौर रोड के कान्हा वाटिका में संपन्न हुआ। समारोह में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। भाजपा ग्रामीण मंडल के 67 गांव के कार्यकार्ताओं के साथ उत्साह एवं उमंग के साथ प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा साल बाद पोलिंग बूथ योद्धाओं से मिलकर बहुत आनंदित हूं, आगे उन्हें सम्बोधित करते हुए बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 कर दिया गया है, सौर ऊर्जा पर किसान को सब्सिडी देने, ड्रोन कैमरे से खेती का कार्य, प्रधानमंत्री आवास में नए नाम जोडऩे, गांव जोड़ो योजना के अंतर्गत सडक़ निर्माण, खान डक परियोजना, उज्जैन सिंहस्थ के लिए इस वर्ष में 2000 करोड़ का बजट तथा शहर के चहुँ मुखी विकास कार्यों के साथ-साथ अनेकों नेक योजनाएं युवा, महिला, किसान, गरीब वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई है ।
यह जनप्रतिनिधि रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र जी आंजना के नेतृत्व मे सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एक बड़ी गदा भेंट की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जैन नगर भाजपा के अध्यक्ष श्री संजय जी अग्रवाल, उज्जैन आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन नगर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन जनपद के प्रतिनिधि दीपक चौधरी, जिला पंचायत के सदस्य शोभाराम मालवीय, करण सिंह आंजना, लाल सिंह भाटी, रमेश वर्मा, अमृत लाल कुमावत, गजराज सिंह दीक्षित, हाकम सिंह आंजना, प्रहलाद सिंह सोनगरा, उज्जैन ग्रामीण मंडल के महामन्त्री अर्जुन सिंह रघुवंशी, मांगीलाल मालवीय उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उज्जैन ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र आंजना ने दिया एव आभार महाराज वाड़ा मंडल के अध्यक्ष सतीश सिंदल ने माना।
