सड़क जाम पर नर्मदापुरम पुलिस का कड़ा एक्शन प्लान तैयार

नर्मदापुरम। विरोध प्रदर्शन के नाम पर सड़क जाम करने वालों के लिए नर्मदापुरम पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आमजन की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

चक्काजाम की घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। बीते पांच वर्षों में चक्काजाम में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर थानों में नियमित हाजिरी और बाउंडओवर भरवाया जाएगा। वहीं, हर गतिविधि की हाई-डेफिनिशन वीडियोग्राफी कर उपद्रवियों की पहचान कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

सूचना मिलते ही दंगा नियंत्रण बल और अतिरिक्त फोर्स मौके पर तैनात होगी। खुफिया तंत्र उन तत्वों पर नजर रखेगा जो लोगों को भड़काते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें, कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई तय है।

इनका कहना है

विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन आम जनता का रास्ता रोकना अपराध है। एम्बुलेंस से लेकर स्कूल बस तक, किसी का भी रास्ता रोकने वालों के साथ पुलिस कोई नरमी नहीं बरतेगी।

साईंकृष्ण थोटा, एसपी

Next Post

सौर ऊर्जा में मप्र की बड़ी छलांग, घर-घर पहुंची बिजली बचत

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को लेकर सरकार की पहल अब ठोस नतीजे दे रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जा चुके […]

You May Like