चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं, चीनी और दालों की कीमतों में भी तेजी रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 50 रिंगिट टूटकर 4,372 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.85 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 138 रुपये बढ़कर 3,879.98 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं भी 10 रुपये की तेजी के साथ 2,872.05 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। वहीं, आटे की कीमत पांच रुपये फिसलकर 3,325.83 रुपये प्रति क्विंटल रही।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 42 रुपये और सरसों तेल की 58 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति भी 103 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल 55 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सूरजमुखी तेल की कीमत 45 रुपये और पाम ऑयल की 63 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

दाल-दलहनों मजबूती रही। चना दाल 149 रुपये और तुअर दाल 261 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 155 रुपये और मूंग दाल की 152 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल भी 75 रुपये चढ़कर बोली गयी।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

इलेक्ट्रॉनिक्स हिस्से-पुर्जों के विनिर्माण की सात परियोजनाएं मंजूर

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के हिस्से-पुर्जों को देश में बनाने के लिए लागू प्रोत्साहन योजना के तहत 5500 करोड़ रुपये की सात परियोजनाएं को सरकार ने मंजूरी दी है जिनमें से पांच तमिलनाडु में और आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक-एक लगायी जाएंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण […]

You May Like