यूटीआई म्यूचुअल फंड ने दो नये पैसिव फंड पेश किये

मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) यूटीआई म्यूचुअल फंड (यूटीआई एमएफ) ने सोमवार को दो नये पैसिव फंड – यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड – पेश करने की घोषणा की। दोनों ओपन एंडेड फंड हैं। इनके न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) सोमवार 31 अगस्त से 11 सितंबर तक के लिए उपलब्ध हैं। यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और यूटीआई बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड ऐसे पैसिव तरीके से प्रबंधित निवेश उत्पाद हैं, जो बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स टोटल रिटर्न्स इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक/रिप्लिकेट करते हैं। दोनों उत्पादों का अंतर्निहित इंडेक्स विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कंपनियों के एक केंद्रित पोर्टफोलियो के माध्यम से सेक्टर लीडरशिप को दर्शाने का प्रयास करता है।

इसमें वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, तेल एवं गैस आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यूटीआई एएमसी में पैसिव, आर्बिट्रेज एंड क्वांट स्ट्रेटिजिजी के प्रमुख श्रवण कुमार गोयल ने कहा, “बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स सूचकांक एक विशिष्ट निवेश दर्शन को दर्शाता है, जो देश की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाली कंपनियों को शामिल करता है। इसकी पारदर्शी और नियम-आधारित कार्यप्रणाली विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों में विविधीकृत निवेश उपलब्ध कराती है। इसके साथ पोर्टफोलियो निर्माण और प्रतिभूतियों के चयन के लिए एक अनुशासित दृष्टिकोण अपनाया जाता है।”

.....

Next Post

खाखन नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया का सांसद ने किया औचक निरीक्षण, NHAI को दिए निर्देश

Mon Aug 31 , 2026
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवसर स्थित खाखन नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया का सोमवार को सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। सांसद ने एनएचएआई की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिया की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान […]

You May Like