
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवसर स्थित खाखन नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया का सोमवार को सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। सांसद ने एनएचएआई की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिया की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत एवं यातायात सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षति और मरम्मत कार्य की स्थिति की जानकारी ली तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी कदम उठाने को कहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिया से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
