बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी,सीएम ने दिए निगरानी के निर्देश; एसडीईआरएफ ने 15 को बचाया

भोपाल। बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार, क्रूज पर कुल 29 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी बरगी बांध पहुंच रहे हैं, ताकि स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Next Post

दो वर्ष के कार्यकाल में संगठन को नयी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक मिली मजबूती- देवेंद्र

Thu Apr 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में पार्टी संगठन को हर स्तर पर नयी ऊर्जा मिली है और बूथ स्तर तक मजबूती आई है। श्री यादव ने ‘संगठन सृजन अभियान’ […]

You May Like