विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर गिरकर 691.5 अरब डॉलर पर

मुंबई, 08 जून (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी गिरावट आने से 30 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर लुढ़ककर 691.5 अरब डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.9 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 692.7 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 30 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.95 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 584.2 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 72.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 84.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर 20 लाख डॉलर गिरकर 18.6 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 60 लाख डॉलर की गिरावट आई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले घटकर 4.3 अरब डॉलर पर आ गई।

Next Post

सोना सस्ता, चांदी में मजबूती

Sun Jun 8 , 2025
इंदौर, 08, जून (वार्ता)। सप्ताहांत सोना 100 रुपये सस्ता तथा चांदी 4200 रुपये महंगी बिकी । इस दौरान चांदी सिक्का में भाव बने रहे। कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97000 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत […]

You May Like