मंत्रालय गेट पर सकल ब्राह्मण समाज का शंखनाद प्रदर्शन, संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

भोपाल: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मंत्रालय के गेट नंबर 6 पर सकल ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा और सामान्य वर्ग के कर्मचारियों ने दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रतीकात्मक ‘शंखनाद’ प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने शंख बजाकर और हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रशासन को “जगाने” का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम संयुक्त मोर्चा के संयोजक वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मन्त्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई।

प्रदर्शन से पहले नाइंथ मसाला रेस्तरां में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्मा के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों अशिष सोनी, राजकुमार पटेल, हरीशरण द्विवेदी, सतीश शर्मा सहित ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि और कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

अधिवक्ता संघ अपने निर्णय पर कायम, कल लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार 

Fri Dec 12 , 2025
मुलताई। अधिवक्ता संघ मुलताई द्वारा बीते 9 दिसम्बर को ली गई सामान्य आमसभा में शनिवार 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया था। लोक अदालत के आयोजन को लेकर शुक्रवार की दोपहर पक्षकार भवन में अधिवक्ता संघ की बैठक […]

You May Like