अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। दमुआ थाना क्षेत्र के बकारी गांव के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार दूलर पिता झबल लोगो उम्र 44 साल बकारी गांव का रहने वाला है। वह किसी जरूरी काम से बाइक से अपने साथी के साथ दमुआ रामपुर गया हुआ था। शाम 6 बजे वह घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सामने से ओ रहे वाहन से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

कुएं में डूबने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की कुएं मे डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार गुरैया सोसायटी बाजू शराब दुकान के पास के कुएं में पाया गया था। जिसकी पहचान धरमदास पिता भगवत यादव उम्र 25 साल नोनिया करबल निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या क्यों की है। अभी जांच का विषय है। फिलहाल जो बातें सामने निकलकर आई है। उनमें घरेलु विवाद या शराब के नसे में होना बताया जा रहा है।

Next Post

3 ट्रेने होगी प्रभावित

Fri Jan 17 , 2025
रतलाम। नीमच – रतलाम दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। प्रस्तावित ब्लॉक के कारण 3 ट्रेने प्रभावित होगी। 19 को गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन चित्तौडग़ढ़ मेमू रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। चित्तौडग़ढ़ से चलने वाली गाड़ी चित्तौडग़ढ़ उज्जैन मेमू रतलाम स्टेशन से […]

You May Like