6 अक्टूबर को शास्त्रीय संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

मंडला। शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में नर्मदा तट स्थित माहिष्मती घाट पर भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की सुरम्य ध्वनियाँ गूंजेंगी। जिला प्रशासन, नमामि देवी नर्मदे ट्रस्ट माहिष्मती घाट मंडला एवं रज़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर, सोमवार की शाम 7 बजे से “शरदोत्सव” सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन में प्रसिद्ध गायक पंडित कुमार गंधर्व के पोते भुवनेश कोमकली भारतीय शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। स्वरों की गहराई और शास्त्रीयता की प्रामाणिकता से भरपूर उनकी गायकी परंपरा की समृद्ध विरासत का सजीव अनुभव कराएगी। भुवनेश कोमकली कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान, देवास के सचिव हैं और भारतीय संगीत के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से छात्रवृत्ति सम्मान भी प्राप्त है।शास्त्रीय गायन के साथ ही शरदोत्सव में कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम में तीन प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगनाएँ — डॉ. मृणाल तिवारी, शीतल घुगे और चेतना विश्वकर्मा अपनी सामूहिक प्रस्तुति द्वारा दर्शकों को रससिक्त करेंगी।डॉ. मृणाल तिवारी पेशे से दंत चिकित्सक हैं और कथक में UGC NET योग्यता प्राप्त कलाकार हैं। वे पिछले सात वर्षों से गुरु अल्पना बाजपेयी के सान्निध्य में कथक साधना कर रही हैं तथा कई राष्ट्रीय समारोहों में अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।शीतल घुगे पिछले दस वर्षों से कथक प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश शासन की अल्लाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के चक्रधर नृत्य केंद्र में छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही हैं। उन्हें दूरदर्शन भोपाल से B ग्रेड कलाकार की मान्यता भी प्राप्त है।चेतना विश्वकर्मा आठ वर्षों से गुरु अल्पना बाजपेयी के निर्देशन में कथक साधना में संलग्न हैं। वे भी दूरदर्शन B ग्रेड कलाकार हैं और कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सराहना पा चुकी हैं।आयोजक संस्थाओं ने जिले के कला एवं संस्कृति प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह को सफल बनाएं। शरद पूर्णिमा की चांदनी में नर्मदा तट पर होने वाला यह “शरदोत्सव” नगरवासियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत, संगीत की माधुर्य-लहरियों और नृत्य की लयात्मकता से परिपूर्ण अविस्मरणीय अनुभूति प्रदान करेगा।

Next Post

इटारसी-बैतूल NH-46 पर कंटेनर पलटा, दो घायल

Sat Oct 4 , 2025
इटारसी। इटारसी-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-46) पर आज एक कंटेनर पलट गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 6:50 बजे सात्विक ढाबा के पास हुआ। ट्रक चालक को अचानक नींद का झोंका आया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर में सवार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।