शिवपुरी:जिले में पुलिस ने चोरी की 7 मोटर साईकिलें पकड़ी हैं। बैराड थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरई तिराहा पर चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पकडे जिसमें एक आरोपी नाबालिग था जिनके कब्जे से चोरी गई दो हीरो स्प्लेंडर मोटर साईकिल को जप्त किया गया।
आरोपी प्रताप उर्फ गूंगा पुत्र लक्ष्मण यादव उम्र 45 साल निवासी ककरई थाना बैराङ एवं बाल अपचारी निवासी खोरा थाना पहाङगढ जिला मुरैना द्वारा बताया कि अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 05 अन्य मोटर साईकिलों को महादेव घाटी के जंगल में छुपा कर रख दिया है। टीम द्वारा आरोपी के बताये स्थान महादेव घाटी के जंगल से भटनावर, विजयपुर,कैलारस, सबलगढ से चोरी गई मोटर साईकिलों को भी जप्त की गई। पुलिस ने कहा कि चोरी गई बाइक के संबंध में अन्य आरोपियों के नाम भी उल्लेखित हुए है उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साईकिलो को बरामद किया जावेगा।
