सीहोर: राज्य कर्मचारी संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें संगठन की आगामी रूपरेखा, कर्मचारियों के हितों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा को राज्य कर्मचारी संघ का नया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. पदभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित साथियों ने नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा का स्वागत किया.
इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा. आने वाले समय में हम सब मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत तथा एकजुट बनाएंगे.
इस अवसर पर गोपाल सिंह ठाकुर, कुंदन लाल राय पूर्व अध्यक्ष, संतोष जैन संतु, बलवीर सिंह शाक्य, दिनेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह मेवाड़ा, देवेंद्र आर्य, विजय अतुल शर्मा, मुकेश राठौर, योगेश आर्य, अरुण जोशी और लखनलाल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित थे.
