भोपाल। भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने इतिहास रच दिया! मैदान पर चीन की चुनौती थी, लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने ऐसा पलटवार किया कि पूरा स्टेडियम जीत के जश्न में डूब गया।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की हैट्रिक भी पूरी की।
हालांकि, पहले हाफ में चीन ने बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय बेटियों ने बाजी पलट दी। दीपिका ने दो गोल दागे, जबकि इशिका ने एक गोल कर भारत की जीत पक्की कर दी।
दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भोपाल के नाथू बरखेड़ा में मिली इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी टीम को बधाई दी।
ये सिर्फ जीत नहीं, भारतीय महिला हॉकी के दबदबे का ऐलान है!