जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया नहर में अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया 10 वर्षीय बालक आकाश ठाकुर पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, जो लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई है लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है।
थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया पिपरिया निवासी 10 वर्ष आकाश ठाकुर अपने साथियों के साथ उमरिया नहर गया था। सभी नहर में नहा रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। आकाश का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया और तेज धार के साथ आगे बह गया।
