सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत मांडवा मार्ग पर बुधवार को सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की पहचान के प्रयास कर रही हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर छापर निवासी गणेश बारी (42) बुधवार सुबह करीब 10 बजे बृजमोहन नगर होते हुए मांडवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 100 मीटर पहले, पहाड़ी के पास सड़क के दाहिनी ओर झाड़ियों में उन्हें एक शव दिखाई दिया। गणेश बारी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक पुरुष की उम्र करीब 45 वर्ष है और वह फुल पैंट व शर्ट पहने हुए है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हुलिये के आधार पर आसपास के इलाकों और थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

Next Post

शराब के लिए अस्पताल कर्मी पर घोंपा चाकू

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत चांदमारी पहाड़ी में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक बदमाश ने विक्टोरिया अस्पताल के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने […]

You May Like