काव्य कृति काव्य अमृत का लोकार्पण आज, साहित्य मनीषी होंगे शामिल 

भोपाल। राजधानी में काव्य अमृत का समारोहपूर्वक लोकार्पण आज 22 मार्च को होने जा रहा है। इस काव्य कृति की रचियता वरिष्ठ कवयित्री, शिक्षाविद, पूर्व प्रधानाचार्य व समाजसेवी शशि प्रभा शाक्य हैं। जिनकी पुस्तक को निर्दलीय प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।लोकार्पण का आयोजन शनिवार को सुबह दस बजे शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में आरंभ होगा। समारोह सूत्रधार कैलाश ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा अक्षर व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ कमलदास शाक्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि नामचीन जनवादी साहित्यकार रामप्रकाश त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं माधवराव सप्रे संग्रहालय के अध्यक्ष शिवकुमार अवस्थी व गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव भी विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर काव्य अमृत पुस्तक की समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा अग्रवाल, मधुबाला पांडे एवं कृष्णदेव चतुर्वेदी करेंगे, और पुस्तक रचियता शशि प्रभा शाक्य अपनी पुस्तक से चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगी।कार्यक्रम में राजधानी के अनेक चुनिंदा साहित्य मनीषी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, धर्मसेवी व अन्य सृजनधर्मी भाग लेंगे।आरंभ में मशहूर गीतकार डॉ. लता स्वरांजलि सरस्वती वंदना करेंगी और हरिओम शाक्य मंगलगान गाएंगे जिसके बाद पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।

Next Post

भोपाल से पहले इंदौर में चलेगी मैट्रो

Sat Mar 22 , 2025
सीएमआरएस गर्ग द्वारा जारी होगी अनुमति 75 से ज्यादा कर्मचारी और सिक्योरिटी अलग इंदौर: इंदौर मध्यप्रदेश का पहला शहर होगा, जहां मैट्रो रेल चलेगी. व्यवसायिक संचालन शुरू करने की अंतिम अनुमति के लिए सीएमआरएस 24 मार्च को इंदौर आ रहे हैं. संभवतः चैत्र नवरात्रि में शहर में मैट्रो दौड़ती नजर […]

You May Like