भोपाल से पहले इंदौर में चलेगी मैट्रो

सीएमआरएस गर्ग द्वारा जारी होगी अनुमति
75 से ज्यादा कर्मचारी और सिक्योरिटी अलग

इंदौर: इंदौर मध्यप्रदेश का पहला शहर होगा, जहां मैट्रो रेल चलेगी. व्यवसायिक संचालन शुरू करने की अंतिम अनुमति के लिए सीएमआरएस 24 मार्च को इंदौर आ रहे हैं. संभवतः चैत्र नवरात्रि में शहर में मैट्रो दौड़ती नजर आएगी. खास बात यह है कि भोपाल से पहले मैट्रो रेल इंदौर में चलेगी, जबकि भोपाल मैट्रो का काम पहले शुरू हुआ था.आखिर वह घड़ी आ ही गई, जब शहर में मैट्रो चलने का इंतजार किया जा रहा था.

आगामी एक हफ्ते या दस दिन में इंदौर शहर के सुपर कॉरिडोर पर मैट्रो दौड़ती नजर आएगी. मैट्रो का व्यवसायिक संचालन शुरू करने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सिक्युरिटी के. के. गर्ग जांच करने आ रहे है. उनकी अनुमति मिलते ही मैट्रो का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा. मैट्रो रेल शुरू में पांच स्टेशन तक चलेगी. इसके बाद जुलाई अगस्त तक रोबोट चौराहे तक चलने की प्लानिंग है. पांच स्टेशन पर मैट्रो ने करीब 75 कर्मचारी तैनात कर दिए है। इसके अलावा सिक्युरिटी एजेंसी भी नियुक्त कर दी गई है, जो यात्रियों की जांच के बाद ही स्टेशन में प्रवेश देगी.

सीएमआरएस का दौरा 24 और 25 मार्च को
कमिश्नर मेट्रो रेल सिक्युरिटी के.के. गर्ग 24 मार्च को दिल्ली से इंदौर आएंगे. 25 मार्च की शाम को वापस जाएंगे. इस दौरान कमिश्नर गर्ग मैट्रो के व्यवसायिक संचालन का निरीक्षण करने के बाद अनुमति जारी कर सकते है।

5.8 किलोमीटर चलेगी मैट्रो
मैट्रो प्रथम चरण में 5.8 किलोमीटर चलेगी. इस सफर में 5 स्टेशन पर रुकेगी.

गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक होगा संचालन
मैट्रो रेल गांधीनगर डिपो से टीसीएस चौराहे तक चलेगी. इस पर पहले ट्रायल रन हो चुका है और दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में तकनीकी रूप से सब सही बताया है.

10 और 20 रुपए किराया होगा, पास वालों को छूट
मैट्रो का शुरू में 10 रुपए और 20 रुपए किराया निर्धारित करने की चर्चा है. ऐसा बताया जा रहा है कि मासिक पास वालों को इसमें छूट मिलेगी.

मुख्यमंत्री के आने और प्रधानमंत्री के वर्चुअल जुड़ने की संभावना
इंदौर मैट्रो को सीएमआरएस निरीक्षण के बाद व्यवसायिक संचालन की अनुमति दे देते है। इसके बाद मैट्रो को हरी झंडी दिखाने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल जुड़कर व्यवसायिक संचालन शुरू करने की तैयारी है।

सुबह 6 से रात 11 बजे तक चलाने का प्लान
अभी शुरुआत में मैट्रो को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलाने का प्लान है. बाद में यात्रियों की संख्या पर तय होगा

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री डॉ यादव को डी.लिट् की उपाधि देंगी

Sat Mar 22 , 2025
30 अप्रैल को उज्जैन आएंगी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह गुड़ी पड़वा पर होगा उज्जैन: महाकाल की नगरी में महामहिम राष्ट्रपति पधार रही है. गुड़ी पड़वा 30 मार्च को उनका आगमन तय किया गया है. विक्रम उत्सव से लेकर विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति […]

You May Like

मनोरंजन