ग्वालियर: डबरा नेशनल हाईवे 44 बायपास मौत का हाईवे बन गया है जहां आए दिन दुर्घटना हो रही है।सिमरिया टेकरी के पास हाईवे पर खड़े ट्रोला से ट्रक भिंड गया। क्लीनर की मौत हो गई। सुबह 5 बजे हुई घटना की सूचना पर सिटी टी आई यशवंत गोयल सहित पुलिस टीम पहुंची।
ट्रक में फंसे ड्रॉयवर को मशक्कत कर सुरक्षित निकाला। क्लीनर की मौत हो गई। डबरा बायपास हाईवे पर हरिपुर तिराहे से लेकर सिमरिया टेकरी तक आए दिन हादसे हो रहे हैं।
