ओंकारेश्वर मंदिर के पास पुलिस चौकी खोली जाए एवं मांधाता थाने का स्टॉप बढ़ाया जाए

जयप्रकाश पुरोहित

ओंकारेश्वर :ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर से पुलिस थाना करीब डेढ़ किलोमीटर है ममलेश्वर मंदिर से करीब 1 किलोमीटर है मंदिर में किसी प्रकार की भी कोई अशांति होती है या झगड़ा होता है ,किसी की जेब कटती हे ,चोरी होती है दमन घूमता हे ,परिजन बिछड़ते हे इसकी रिपोर्ट भक्तगण मांधाता पुलिस पहुंचकर नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनके पास समय नहीं होता हे और उन्हें कोई सहायता नहीं मिलने के कारण अपने नगर को वापस चले जाते हैं पुलिस चौकी मंदिर परिसर के आसपास खोली जाना चाहिए ।

उक्त मांग अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज पुरोहित पुजारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक खंडवा को पत्र लिखकर मांग की है उन्होंने कहा कि सभी तीर्थ स्थान में मंदिर के आसपास ही पुलिस चौकी रहती है जिससे सुरक्षा को बल मिलता है और किसी प्रकार की कोई अशांति या घटना दुर्घटना नहीं होती है
श्री पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की है कि मांधाता पुलिस थाने का बाल बढ़ाया जाए यहां पर आए दिन वो आई पी आते हैं साथ ही थाने के अन्य कार्य भी रहते हैं जिसमें जवानों को लगाना पड़ता है इसके साथ ही आए दिन भीड़ होती रहती है उसमें व्यवस्था के लिए भी पुलिस बल को भेजना पड़ता है न्यायालय के काम भी रहते हैं इसलिए मांधाता थाने का पुलिस बल ओंकारेश्वर मांधाता का बढ़ाया जाना चाहिए।

Next Post

जन सुरक्षा सजग,सवेदनशील समाज के निर्माण की नीव-डॉ शहनाज खान

Tue Oct 27 , 2026
पांढुरना:नगर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम” मे नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के मुख्य अतिथि में शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को […]

You May Like