
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत बल्दीकोरी की दफाई में बीती रात एक घर पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला घायल हो गई और उसके दो दांत टूटकर गिर गए। वारदात से परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
घमापुर पुलिस के मुताबिक गुरूवार को काजल साहू निवासी बल्दी कोरी की दफाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात पति घर पर नहीं थे। दोस्त के जन्मदिन पर गये थे। सास फूलवती व देवर कार्तिक साहू भी सो रहे थे। उसी समय दरवाजे से खट खट की आवाज आयी तो दरवाजा खोलने गयी तो उसी समय घर पर पथराव कर दिया गया। दरवाजा खोलते समय एक पत्थर उसके मुंह में आकर लगा, जिससे उसके आगे के दो दांत आधे टुटकर गिर गये उसे चोट भी आ गई।
जमीन विवाद, दो भाईयों पर संदेह-
पीडि़ता के मुताबिक उसके घर के सामने कमलेश कोरी के भाई सुरेश कोरी का प्लाट पड़ा हुआ है, प्लॉट पर बाऊण्ड्री बनी हुई है। घर के सामने 10 फुट की रोड थी जो सुरेश कोरी ने उसके घर के सामने कब्जा करके बाऊण्ड्रीवॉल बना लिया है। उक्त जमीन का प्रकरण न्यायालय पर चल रहा है, पीडि़ता को संदेह है कि रंजिश के चलते संदीप कोरी, कमलेश कोरी ने पथराव किया है।
