बच्चों को स्केटिंग सिखाने गार्डन गए आर्मी मैन की एक्टिवा चोरी

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल गार्डन में बच्चों को स्केटिंग सिखाने के लिए पहुंचे आर्मी मैन की एक्टिवा गार्डन के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सतीश कंचराना निवासी गोराबाजार आर्मी मैन है। पत्नी के. हरिका के साथ भंवरताल गार्डन बच्चों को स्केटिंग सिखाने के लिये फीस एवं अन्य जानकारी लेने पहुंचे थे। एक्टिवा क्रमांक एपी 39 डीजी 4060 को भंवरताल गार्डन गेट चर्च के सामने खडी करके गार्डन के अन्दर स्केटिंग ऑफिस गए वहां स्टेकिंग इंचार्ज से जानकारी लेकर शाम करीब 7:40 बजे वापस आए तो देखा कि उनकी एक्टिवा गायब थी। गाडी में आरसी, ड्रायविंग लायसेसं एवं इंश्योरेन्स सभी की ओरीजिनल कार्ड गाडी की डिक्की में रखे हुये थे।

पार्क के बाहर से महिला की एक्सेस भी पार

इसी प्रकार भंवरताल गार्डन के बाहर से एक एक्सेस भी पार हुई। पुलिस के मुताबिक विजेता यादव रोज की तरपु अपनी बेटी कृष्टि यादव के साथ भंवरताल गार्डन अपनी एक्सेस गाडी क्रमांक एमपी 20 एसवाय 0361 से भंवरताल गार्डन गई। गाडी भंवरताल गार्डन के गेट न. 01 के सामने सुबह करीबन 5 बजे खडी करके गार्डन के अन्दर टहलने चले गई थी। करीब 6:40 बजे टहलकर वापस लौटीं तो एक्सेस गायब मिली।

Next Post

रूस के रियाज़ान में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत, 12 घायल: गवर्नर

Fri May 15 , 2026
मॉस्को, 15 मई (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के रियाज़ान में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। यहां के गवर्नर पावेल मालकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मालकोव ने टेलीग्राम पर कहा, “कीव सरकार द्वारा किए गए इस आतंकवादी हमले में […]

You May Like