पुलिस ने 5 घंटे में दबोचे 250 वारंटी

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। 5 घंटे में कई वर्षों से फरार 136 गैर म्यादी वारिटयों एवं 76 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 38 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर के पास बहदन पुल पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर कॉलोनी निवासी मुकेश मिश्रा […]

You May Like