फूफा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम टिकरी में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर फूफा की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 18-19 मार्च की दरम्यानी रात करीब 1 बजे ग्राम टिकरी निवासी दिलीप सिंह गौड़ (39) का अपने फूफा सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौड़ (36) के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई थी। आवेश में आकर दिलीप ने सुनील पर लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।सीएसपी अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था। फरार आरोपी दिलीप सिंह गौड़ को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक बाईपास पर ट्राला पलटा

Fri Mar 20 , 2026
नीमच:बाईपास पर धानुका फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक और रामेश्वर बोरवेल मशीन के बीच हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला काफी तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान दो युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर शौच के लिए उतर गए थे। बताया […]

You May Like