जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के चार हरे पौधे जप्त

देवसर : जिले के जियावन थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम गड़वानी में दबिश देकर गांजे के चार हरे पौधे जप्त किए हैं। मामले में गायत्री उर्फ मानेन्द्र मिश्रा उम्र 45 वर्ष पिता, अमरकंटक प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम गड़वानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार गत दिवस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पीछे बाउंड्री के अंदर शौचालय के पास सब्जियों के पौधों के बीच गांजा उगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां गांजे के चार हरे पौधे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जप्त कर लिया। जप्त पौधों में पहला 11 फीट 10 इंच, दूसरा 9 फीट, तीसरा 7 फीट 6 इंच और चौथा 5 फीट 11 इंच लंबा पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जब्त पौधों को मालखाने में जमा कराया गया है। उक्त कार्रवाई में उनि शेषनारायण दुबे, प्रआर रमेश चंदन, एएसआई नारेन्द्र सिंह, आर प्रभात दुबे, बबलू यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, आलेश गौतम और प्रआर उमेश रावत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अंडर-ट्रेनिंग वकील 4 ग्राम MD ड्रग के साथ गिरफ्तार

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद के रहने वाले अंडर-ट्रेनिंग अधिवक्ता मुकुल को MD ड्रग के साथ पकड़ा है। मौके से करीब 4 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से और भी […]

You May Like