शिविर में ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

भैरुंदा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए. सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है. शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनकी पात्रता संबंधी प्रावधानों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई. शिविर में कलेक्टर बालागुरू के, सीएमओ सर्जना यादव सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे.

 

Next Post

गरबा महोत्सव में दिखा आस्था और संस्कृति का संगम

Sun Oct 18 , 2026
बुधनी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का मनमोहक नजारा देखने को मिला. मां रेवा गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने हाथों में डांडिया लेकर गरबा की धुन पर कदम थिरकाए. महोत्सव का शुभारंभ युवा […]

You May Like