इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक पर पुरानी कार का सौदा कर एडवांस रकम लेने के बाद वाहन वापस लेने और न लौटाने का मामला दर्ज हुआ है. शिकायत हरीश नंदवाल ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि 7 अगस्त 2024 को अक्षय डेविड मिथुल निवासी गोल्डन पाम, निरंजनपुर से हुंडई एक्सेंट कार रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच13 एफसी 1645, मॉडल 2018, 2 लाख 51 हजार रुपए में खरीदने का सौदा हुआ था.
हरीश ने 2 लाख रुपए एडवांस देकर 500 रुपए के स्टांप पर नोटरीकृत विक्रय अनुबंध किया और कार व उसके मूल कागजात अपने कब्जे में ले लिए. आरोप है कि बाद में अक्षय ने मरम्मत कराने के बहाने कार वापस ली और फिर लौटा कर नहीं दी. पुलिस ने अक्षय डेविड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
