नौलखा चौराहा: ट्रकों की लगी रहती हैं कतारें, यातायात होता है प्रभावित

इंदौर: शहर में बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव के बीच बेलगाम ट्रैकों की आवाजाही ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है. इसका सबसे ज्यादा असर नौलखा क्षेत्र पर देखने को मिलता है, जहां सुबह दस बजे से रात दस बजे तक यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है.नौलखा चौराहा, जो मुंबई-आगरा राजमार्ग से जुड़ा होने से पहले से ही व्यस्त रहता है.

वहीं तीन इमली से आने वाले भारी वाहन और लोहा मंडी की ओर जाने वाले ट्रक यातायात में और बाधा उत्पन्न करते हैं. शहर की सीमा से सटे होने और पास में ट्रांसपोर्ट नगर तथा लोहा मंडी जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्र होने के कारण यहां ट्रकों और बसों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. वर्तमान में प्रशासन ने ट्रको की एंट्री पर समयबद्ध रोक लगाई है.

नियमों के अनुसार ट्रकों का प्रवेश रात नौ बजे से अगले दिन शाम पांच बजे तक अनुमति है जबकि शाम पांच से सात बजे तक प्रवेश निषेध रहता है. इसके बावजूद सुबह से शाम तक ट्रकों की लंबी कतारें नौलखा मार्ग को जाम कर देती हैं. इस जाम से आसपास की सैकड़ों कॉलोनियों के लोग प्रभावित हो रहे हैं. ऑफिस जाने वाले, कर्मचारी, कोचिंग के विद्यार्थी, नौकरीपेशा और मजदूर वर्ग इसी मुख्य मार्ग से गुजरते हैं जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. वहीं लगातार जाम से व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है.

इनका कहना है
सड़कों पर जाम रहता है. दुकानों के गाड़ी पार्किंग की जगह भी नहीं देती यहां के सभी व्यापारियों के व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक ट्रैकों का प्रवेश हो.
– रामनारायण मालवीय
स्थित यह है कि पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं हैं. यहां तो अब शहरी क्षेत्र हो चुका है. जनसंख्या से भरा हुआ है तो ट्रकों का प्रवेश तो होना ही नहीं चाहिए इससे घटनाएं टलेंगी.
– दिलीप हँसपाल
ट्रांसपोर्ट नगर और लोहा मंडी जैसे क्षेत्र में जाने वाले ट्रैकों के कारण इस मार्ग पर बहुत ज्यादा जाम लगता है. जल्दी करते हुए वाहन तेज भी भागते हैं. जन सुविधा के लिए नौलखा चौराहे पर ब्रिज बनना चाहिए.
– मनोज कुमार

Next Post

नशे में मौत दौड़ाने वाले चालक और हेल्पर को पुलिस रिमांड

Thu Sep 18 , 2025
इंदौर: एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम हुए भीषण हादसे के मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गुलशेर खान और उसके हेल्पर शंकर को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब जांच अधिकारी इनसे हादसे से जुड़ी परिस्थितियों […]

You May Like

मनोरंजन