100 से अधिक अपराधियों की थानों में गुंडा परेड

जबलपुर। सिहोरा, पाटन, एवं ग्रामीण संभाग के द्वारा थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया। लगभग 100 से अधिक लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों की पूर्व में भरी गई प्रोफाईल में मोबाईल नम्बर, फोटो आदि अपडेशन को चैक करते हुये डोजियर भरा गया जिन बदमाशों के विरूद्ध प्रबिंधात्मक कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही जीवन यापन के संबंध में सघन पूछताछ करते हुये सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया या किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही, इसके साथ ही जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

32, 191 नये मतदाता बढ़े, 16,438 युवा भी शामिल

Fri Nov 13 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गई।मतदाता सूची को अद्यतन करने की निरंतर चल रही प्रक्रिया के दौरान जबलपुर जिले में 21 फरवरी 2026 से 12 नवम्बर 2026 तक मतदाता सूची में 32 हजार 191 नये मतदाताओं के […]

You May Like