जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राम शरण नौटियाल का पार्टी में स्वागत किया।
सम्मान न मिलने से नाराज थे राम शरण नौटियाल
बता दें कि राम शरण नौटियाल लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे और पार्टी के वफादार नेताओं में गिने जाते थे। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ने के पीछे की मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें भाजपा संगठन में लंबे समय से अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

Next Post

बजाज फाइनेंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़ा

Mon Oct 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में 6,367 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ जो एक साल पहले के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने सोमवार को निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय परिणामों […]

You May Like

Play sound