महाराष्ट्र जाने निकले युवक को चाकू मार लूटने वाले पकड़ाए

जबलपुर। सिविल लाईन में महाराष्ट्र जाने निकले युवक को चाकू मारकर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से नगदी, ऑटो, चाकू जब्त कर लिया गया है।

टीआई शशि धुर्वे ने बताया कि 8 अक्टूबर को दिलकेश शाह 25 वर्ष निवासी सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि रात 1-30 बजे जबलपुर आया था जबलपुर से पूना महाराष्ट्र जाने के लिये रेल्वे स्टेशन के लिये निकला था। तीन पत्ती चौराहा में एक आटो में बैठकर स्टेशन जा रहा था। स्टेशन के पास ऑटो चालक और उसके साथी ने बीस हजार रूपए की मांग कर दी। मना करने पर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया था। ऑटो में बैठे लडक़े ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी जेब से 500 रूपये लूट लिए थे और दोनों भाग गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला और संदेहियों को चिन्हित करते हुये शुभम बेन 26 वर्ष निवासी माण्डवा गोरखपुर को दबोचा जिसने पूछताछ करने पर 16 वर्षिय साथी के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया। उसके साथी को भी हिरासत में लिया गया।

बालक की मां के नाम पर था ऑटो, चला रहा था शुभम-

दोनों से पूछताछ पर पता चला कि बालक की मॉ के नाम पर रजिस्ट्रर्ड आटो एमपी 20 जेड एक्ट 8927 को शुभम बेन चला रहा था, वारदात के बाद दोनों भागते समय एम्पायर के पास चाकू को छिपा दिया था। दोनों की निशादेही पर छीने हुये नगद 500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आटो, चाकू जब्त कर लिया गया है।

Next Post

पड़ोसी ने युवक पर कुत्ते से करवाया हमला, प्रकरण दर्ज

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम भिटोनी में पानी का पाइप काटने का विरोध करने पर एक सिरफिरे पड़ोसी ने युवक पर अपने पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया। कुत्ते के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ […]

You May Like