इंदौर:रावजी बाजार पुलिस ने रासूका के तहत प्रतिबंधित आरोपी 35 वर्षीय इमरान उर्फ इम्मू उर्फ निजाम निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आरोपी को 3 जनवरी 2026 को इंदौर की राजस्व सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी आदेश तामील कराया जा चुका था.
बावजूद इसके आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए कलाल कुई मस्जिद क्षेत्र में घूमते पाया गया, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.