छात्रों के दिल्ली प्रदर्शन पर कठोर कार्यवाही के लिए सनातनी संगठन कलेक्ट्रेट पर जुटे, पुलिस भी तैनात

ग्वालियर: छात्रों के दिल्ली प्रदर्शन को विदेशी सांठगांठ से प्रायोजित होने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सनातनी संगठन आज दोपहर से ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा सनातनी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दोपहर से ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहे है। इन संगठनों का कहना है कि छात्रों की आड़ में देश का माहौल बिगाडकर भारत को बांग्लादेश नेपाल बनाने की बात की जा रही है। छात्रों को गुमराह करके तोड़ फोड़ कर रहे है। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जवाबी प्रदर्शन की संभावना देखते हुए कलेक्ट्रेट पर भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई है।

Next Post

देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया मनोज कुमार ने

Fri Jul 24 , 2026
(जन्मदिवस 24 जुलाई के अवसर पर)मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में मनोज कुमार का नाम ऐसे फिल्मकार-अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने […]

You May Like

मनोरंजन