रीवा:जिले में एक जून से अब तक 481.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 27 जुलाई को 9.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई.जिले में इस बार समय पर झमाझम बारिश शुरू हो गई थी. आषाढ़ लगने के बाद बारिश शुरू हुई जो अभी भी हो रही है. गत वर्ष की अपेक्षा इस बार जिले में अच्छी वर्षा हुई है. नदी, तालाब, बांध सबभर गये है और अभी वर्षाकाल का दो महीना शेष बचा है.
पड़ोसी जिले मऊगंज में अच्छी बारिश होने से किसान खरीफ की बोनी कर सके है. रीवा के कई तहसीलो में कम बारिश हुई है. जवा में कम बारिश हुई है वही सबसे ज्यादा गुढ़ तहसील में बारिश दर्ज की गई है. गत वर्ष में त्योंथर और जवा क्षेत्र में कम वर्षा दर्ज की गई थी, वही स्थित इस बार भी है. रविवार के दिन तहसील त्योंथर में सर्वाधिक 14 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई.
अब तक तहसील हुजूर में 639.3 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 460.8 मिली मीटर, गुढ़ में 695 मिली मीटर, सिरमौर में 493.6 मिली मीटर, त्योंथर में 288 मिली मीटर, सेमरिया में 500 मिली मीटर, मनगवां में 503 मिली मीटर तथा जवा में 275 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 143 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी. इस वर्ष वर्षा की स्थित अच्छी है.
