ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में रविवार को 12बजे तक एक लाख भक्तों ने दर्शन किये रात तक दो लाख भक्तों के पंहुचने की संभाना हे

ओंकारेश्वर
जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शनों की व्यवस्था बहुत अच्छी की है,वी आई पी टिकिट बढ़ चौक का बंद कर दिया गया पुराना पुल एवं कमानी गेट से वीआईपी टिकिट वाले भक्तों को प्रतिबंधित कर दिया गया था,जे पी चौक के काउंटर से वी आई पी टिकिट लेकर झूला पुल से मंदिर पहुंचते हे वहीं झूला पुल काउंटर एवं कुबेर भंडारी काउंटर से भी टिकिट लेकर झूला पुल से मंदिर भेजा जा रहा हे
दर्शन करके लौटने वाले भक्तों को झूला पुल एवं रैंप के द्वारा भेजा जा रहा था,मंदिर गर्भ गृह में दर्शन करने क्षमता प्रति मिनट पहले से दोगुनी हो गई हे सुखदेव मुनि गेट को चौड़ा कर दिया हे इससे से तीन लाइन सामान्य भक्तों की गर्भ गृह में प्रवेश कर अच्छे स्पष्ट दर्शन कर रहे हे वही वीआईपी के भक्त झिकझिक से गणेश द्वार से प्रवेश कर दर्शन कर लकड़ी गेट से बाहर निकल रहे हे लकड़ी गेट को भी चौड़ा किया गया हे ।
पहले सामान्य भक्त को भीड़ के समय तीन चार घंटे लगते थे वहीं अब एक डेढ़ घंटे में दर्शन हो रहे हेकलेक्टर ऋषभ गुप्ता एवं एस पी अगम जैन के। मार्ग दर्शन में की गई व्यवस्था की प्रशंसा की जा रही हे
प्रशासन ने सुरक्षा एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई हे अधिक वाहनों के आने से मोटक्का ओंकारेश्वर रोड पर। जाम की स्थिति बनती रही नगर परिषद ने पानी बिजली सफाई की उचित व्यवस्था की हे ।शनिवार रविवार एवं सोमवार नाग पंचमी को अधिक भीड़ थी और रहने की संभावना हे

Next Post

सिवनी-जबलपुर रोड पर ट्रक में लगी आग

Sun Aug 16 , 2026
सिवनी: सिवनी-जबलपुर रोड पर बंजारी मंदिर के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही मौके पर धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और […]

You May Like