कम वजन बच्चों की सुपोषण कार्ययोजना होगी तैयार

ग्वालियर :कम वजन के बच्चों को पूर्णत: स्वस्थ व सुपोषित बनाने के लिये सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही टू-डू-लिस्ट भी बनाएं कि कार्ययोजना के तहत हर दिन, हर सप्ताह व हर माह कौन-कौन से काम किए जाने हैं। महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर इस कार्ययोजना को इस प्रकार से मूर्तरूप दें, जिससे कोई भी कम वजन का बच्चा लाभान्वित होने से वंचित न रहे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जोर देकर कहा कि विशेष अभियान चलाकर अति कम व कम वजन के शतप्रतिशत बच्चों को चिन्हित कर सूची तैयार करें। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम आंगनबाड़ी पर पहुँचकर बच्चों की स्क्रीनिंग करें और ऐसे बच्चों की सूची बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराएं, जिनको पूर्णत: सुपोषित बनाने के लिये पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाना है।

Next Post

17 व 18 को वीरांगना बलिदान मेला CM आएंगे,आज भूमिपूजन

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर:प्रथम स्वतन्त्रता समर की अमर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की शहादत की 167वीं वर्षगांठ पर 17 व 18 जून को ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेला आयोजित होगा। आज शनिवार को भूमिपूजन किया जाएगा। बलिदान मेले में 18 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन भी प्रस्तावित […]

You May Like