चाकू दिखाकर शेफ को लूटा

जबलपुर। सिविल लाइन के पुराना आरटीओ ग्राउंड के पास रात तीन बजे स्कूटर सवार लड़कों ने अधारताल में रहने वाले एक शेफ को लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि अधारताल निवासी मनोज कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करता है। वह अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था। रात लगभग 3 बजे जैसे ही पुराना आरटीओ ग्राउण्ड से लगे वासिंग सेंटर वाले गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक स्कूटी में अज्ञात लड़के उसकी एक्टिवा गाड़ी रोके। उनमें से एक लड़के ने चाकू दिखाकर बोला जितने पैसे हैं निकालो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। उसने आना कानी किया तो एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके वायें पैर के घुटने के पास चोट पहुंुचा दी। युवक ने उसकी जेब में रखे 5 हजार रूपये और चिल्लर निकाल लिए। फिर तीनों लड़के भाग गये।

Next Post

दुकान संचालक को पीटा, एक्टिवा तोड़ी 

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पीछे चुंगी में एक परिवार ने दुकान संचालक के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। एक्टिवा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि नवीन वर्मा 54 वर्ष निवासी सिद्धबाबा वार्ड घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह करण पान भंडार के […]

You May Like