
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पीछे चुंगी में
एक परिवार ने दुकान संचालक के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। एक्टिवा में भी तोड़फोड़ की।
पुलिस ने बताया कि नवीन वर्मा 54 वर्ष निवासी सिद्धबाबा वार्ड घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह करण पान भंडार के नाम से पान की दुकान दुर्गा मंदिर के पीछे चुंगी में चलाता है। बीती रात लगभग 12-30 बजे अपनी दुकान बंद कर रहा था तभी जय थदानी उसकी दुकान में आकर शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर जय थदानी उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, झगड़े की आवाज सुनकर जय थदानी के पिता महेश थदानी एवं जय थदानी की मां आकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं तीनों उसकी दुकान में पत्थर मारने लगे जिससे दुकान में नुकसान हुआ है। दुकान के पास गोल्डी शर्मा की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एम 8884 में पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
